Posts

Showing posts with the label HINDI DIWAS 14 SEPT

हिन्दी दिवस (HINDI DIWAS) 14 SEPT

Image
  भाषा के बिना कोई भी अपनी बात को, अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त नहीं कर पाता। भाषा के जरिए ही विभिन्न प्रकार की संस्कृति को जाना जा सकता है। उसमें हिंदी भाषा बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदी में आप सहजता से अपनी बात समझा सकते हैं। हिंदी भारत की 22 भाषाओं में से एक है  । भारत विविधताओं का देश है। यहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। जब उत्तर भारत, दक्षिणी भारत, पूर्वी और पश्चिमी भारत के तमाम क्षेत्रों में जाएंगे तो आपको वहां की अलग-अलग तरह की भाषाओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। ऐसी स्थिति में हिन्दी ही आपको उन तमाम क्षेत्रों और लोगों से जोड़ेगी। हिंदी केवल हमारी मातृभाषा या राष्ट्रभाषा ही नहीं अपितु यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है  । आजादी मिलने के दो साल बाद   14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था।  इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने हिन्‍दी को जन...