आइए, आज 29 सितंबर 'विश्व हृदय दिवस' पर जानते हैं दिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :
दिल के बारे में हमने कितना कुछ सुना हैं। लोगो ने तो काफी गाने या शेरो शायरी दिल के ऊपर बनाये हैं। दिल चीज़ क्या हैं आप मेरी जान लीजिये ,बस एक बार मेरा कहा मान लीजिये । दोस्तों दिल हृदय या हार्ट के मायने अलग-अलग मिजाज के लोगों के लिए अलग हो सकते हैं। लेकिन इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि सीने के बाईं ओर धड़कता पान के आकार का यह छोटा-सा अंग, शरीर में खून साफ करने का काम करता है। दिल रुबा मैंने तेरे प्यार में क्या क्या न किया दिलबर दिल दिया दर्द लिया । दिल का तात्पर्य केवल प्यार और रोमांस ही नहीं है, अपने दिल से सिर्फ किसी और को ही प्यार न करें बल्कि अपने दिल को भी प्यार करें। यह जीवनभर आपका साथ निभाता है। दिल ऐसा किसी ने मेरा तोडा बर्बादी की तरफ ऐसे मोड़ा । दिल की हिफाजत की जरूरत तो हर कोई समझता है, लेकिन इसके लिए प्रयास करने वाले लोग कम ही हैं। यही वजह है कि एक समय वृद्धावस्था में घेरने वाली दिल की बीमारी आज छोटी उम्र के लोगों को भी अपना शिकार बना रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति तनाव से घिरा ...